छत्तीसगढ़जगदलपुरबीजापुर

पुुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शहीद परिवारों से की भेंट, शहीद परिवार को दिया मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश

शहीद परिवार को साल और श्रीफल भेंट कर किया सम्मान, बच्चों को बांटे मिठाईयां एवं पटाखे

जगदलपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी. के बीजापुर प्रवास के दौरान जिले में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से रूबरू हुए। इस अवसर पर श्री सुंदरराज द्वारा मुख्यमंत्री का दीपावली के अवसर पर शुभकामना संदेश परिजनों को दिया गया। इस दौरान शहीद परिवार को साल, श्रीफल एवं मिठाई भेंठ कर सम्मानित किया गया। शहीद परिवार के बच्चों को मिठाईयां एवं पटाखे भी वितरित किये गये।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!