छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारियों ने संसदीय सचिव को नियमितीकरण सहित तीन सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नियमितीकरण की मांग प्रमुख थी। संसदीय सचिव श्री जैन ने भरोसा दिलाया है कि आपकी भावनाओं से राज्य सरकार को अवगत करा दिया जाएगा तथा इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर पहल भी की जाएगी।

इस दौरान बस्तर संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शंकु कर्मा, देवलाल सिंह नेताम, मंगलू उसेंडी, श्रीमती संगीता कोरोटी, महेश्वर जैन, केशव मरकाम, बजरंग नाग, मोहनलाल ठाकुर, कैलाश कड़ियम एवं मेहतु कर्मा उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!