छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

जगदलपुर में जल्द खुलेगा ट्रामा सेंटर, भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खोला जाएगा। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

श्री के. विजय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खुलने से नक्सल घटनाओं में घायल होने वाले सुरक्षा बल के जवानों और दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!