
जगदलपुर। बस्तर जिला पटवारी संघ ने आज बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष “लखेश्वर बघेल” से मुलाकात कर अपनी 08 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बविप्रा के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने प्रस्तुत मांग पत्र में उल्लेखित बिंदू न्यायसंगत बताया और कहा कि पटवारी संघ के सभी मांगो पर त्वरित विचार किये जाने की आवश्यकता है।

बविप्रा अध्यक्ष श्री बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पत्र लिखकर पटवारी संघ के द्वारा प्रस्तुत मांगो पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





