छत्तीसगढ़बीजापुरराजनीति

कांग्रेस जिलाध्यक्ष “राठौर” ने लिया कार्यकर्ताओं संग धान ख़रीदी केंद्रों का जायज़ा

बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोपालपटनम क्षेत्र के मद्देड, चेरपल्ली, रुद्रारम, भोपालपटनम और बारेगुडा आदि धान ख़रीदी केंद्रों में पहुँच धान बेचने आए किसानों का हाल-चाल जाना और धान ख़रीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखा इस दौरान धान बेचने आए किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला।

विदित हो कि प्रदेश में भूपेश सरकार बनने के बाद कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार धान का समर्थन मूल्य 2500/- प्रति क्विंटल देने का वादा किया था वादे को पूरा करते हुए भूपेश सरकार धान का समर्थन मूल्य 2500/- प्रति क्विंटल दे रही है तब से बीजापुर ज़िले में कृषि रक़बा भी लगातार बढ़ रहा है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर के साथ विधायक प्रतिनिधि भैरमगढ़ सुखदेव नाग, ब्लॉक सांसद प्रतिनिधि कुशाल खान, नगर पालिका परिषद बीजापुर के पार्षद जितेंद्र हेमला, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बाबू लाल राठी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई, सुनील उद्दे एवं सुनील ग़ुरला के अलावा बड़ी संख्या में भोपालपटनम क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान साथ थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!