क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

चोरी की मोटरसाईकिल बेचने निकला था आरोपी, कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सीधे जेल

जगदलपुर। विगत दिनों से अलग-अलग स्थानों से लगातार मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट के बाद कोतवाली थाना प्रभारी “एमन साहू” के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर आरोपी कैलाश कुमार साहू पिता किशन लाल साहू जाति तेली उम्र 21 वर्ष, राहटी पारा ग्राम पंचायत बालेंगा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर चोरी के मोटर सायकल HF डिलक्स को बासकोट क्षेत्र से चोरी कर बेचने के उद्देश्य से जगदलपुर में ग्राहक की तलाश कर रहा था। जिसे कोतवाली पेट्रोलिंग के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!