क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, जप्त गांजे की कीमत लगभग 02 लाख

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने आज अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर कोटपाड ओडिशा की ओर से एक व्यक्ति वाहन टाटा क्रमांक-CG.17.KM.3276 के केबिन में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा छिपाकर रखा है, जो जगदलपुर होते हुए रायपुर जाने वाला है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस की एक टीम मुखबीर के बताये अनुसार नायक ट्रांसपोर्ट के सामने हाटकचोरा जगदलपुर पहुंची। जहाँ पर उक्त वाहन को आते देख, रोककर चालक से पुछताछ करने पर अपना नाम ‘करने कश्यप’ पिता सोमारू कश्यप उम्र 26 साल जाति माहरा नि. काली मंदिर के पास हाटकचोरा जगदलपुर का रहने वाला बताया। केबिन से मादक पदार्थ गांजे से भरे दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरियाँ में कुल 38.100 किलोग्राम गांजा, कीमत-1,95,000/-रूपये, टाटा वाहन एवं नगदी रकम 230/-रूपया को जप्त किया गया। आरोपी पर अप.क्र. 18/2020 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!