छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

कल बस्तर भाजपा करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, धान खरीदी में गड़बड़ी के विरोध में भाजपा करेगी शंखनाद

जगदलपुर। धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अनियमितता व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 22 जनवरी को जिलास्तरीय धरना, रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय इस विरोध कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मालूम हो कि धान खरीदी मामले को लेकर भाजपा, प्रदेश सरकार को घेरने आक्रामक रूख बनाये हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 03 दिवसीय प्रवास पर बस्तर आये हुए है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि किसान सहित प्रदेश का सभी वर्ग आज कांग्रेस की हठधर्मिता व दंभी स्वभाव से दुखी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के विश्वास को तोड़ा है। वादाखिलाफी से लेकर धान खरीदी में गड़बड़ी से किसानों में बढ़ती हताशा कांग्रेस के कुशासन का परिणाम है। भाजपा इन्हीं सब बातों को लेकर कल 22 जनवरी को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन व रैली निकालेगी, साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। इसके पीछे भाजपा की मंशा कांग्रेस सरकार के कानों तक दुखी किसानों की आवाज पहुंचाने की है। श्री मण्डावी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कल दोपहर 12.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक टाउन क्लब मैदान में भाजपा का धरना कार्यक्रम होगा, शहर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। श्री मण्डावी ने अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने कहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!