छत्तीसगढ़जगदलपुरमनोरंजन

ऐतिहासिक दलपत-सागर में बोटिंग की सुविधा हुई प्रारंभ

जगदलपुर। 26 जनवरी को महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति को पैडल बोट एवं नाव मुख्यमंत्री के करकमलों से प्रदाय किया गया था। महिला स्व-सहायता समूह एवं मछुआ समिति द्वारा बोटिंग की सुविधा बुधवार से दलपत सागर में आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन व नगर निगम के प्रयास से दलपत सागर की जलकुंभी की सफाई करवाई जा रही है, अब इस ऐतिहासिक तालाब में पैडल बोट, नाव की सुविधा से शहर में मनोरंजन का एक और केंद्र मिल गया। साथ ही मछुआ समिति और महिला स्व-सहायता समूह को रोजगार का अवसर प्राप्त हो गया है।

बुधवार की सुबह नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल ने बोटिंग व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तथा आम जनता के लिए बोटिंग की सुविधा प्रारंभ करने के लिए महिला समूह व मछुआ समिति को शुभकामनाएं देते हुए बोटिंग का लुफ्त उठाया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!