
दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक ट्रक नकुलनार गांव में थाना चौक के पास “गुप्ता किराना की दुकान” में सीधे जा घुसी। घटना में 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। जहां घायलों को कुआकोंडा अस्पताल व दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार सभी लोग दंतेवाड़ा में सीएम की आमसभा में जा रहे थे।
देखें वीडियोज़…
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




