छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

“बीमा चिकित्सा अधिकारी” पद की चयन सूची हुई जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत बीमा चिकित्सा अधिकारी पद के लिए चयन सूची, अनुपूरक सूची जारी की गई है। बीमा चिकित्सा अधिकारी के कुल 52 पदों के विरूद्ध 47 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची जारी की गई है। चयन सूची, अनुपूरक सूची आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

लोक सेवा आयोग द्वारा बीमा चिकित्सा अधिकारी के चयन के लिए 14 जनवरी को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में विज्ञापित पद का तीन गुना 156 अभ्यर्थियों का वर्गवार, उप वर्गवार साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किन्तु अर्ह अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण कुल 104 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित 104 अभ्यर्थियों में से 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं दो अभ्यर्थी अनर्ह पाए गए तथा शेष 79 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 2 से 4 फरवरी तक लिया गया।

चयन सूची निम्नानुसार है:-



📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!