छत्तीसगढ़रायपुर

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले उप-अभियंता को कलेक्टर ‘महादेव कावरे’ ने किया निलम्बित

जशपुरनगर। कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा विगत दिवस विकास खण्ड पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की बैठक ली। बैठक में श्री पीटर एक्का, उप अभियंता, जनपद पंचायत पत्थलगांव के द्वारा बिना सूचना दिये ही अनुपस्थित पाये जाने से निर्माण कार्यों की समीक्षा नहीं हो पायी। इस तरह उनके द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव नियत किया गया है। निलंबित अवधि में उनकोे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!