
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक बस्तर “दीपक झा” ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए तीन थानाधिकारियों को इधर से उधर किया है। थानाधिकारियों की वर्तमान पदास्थापना के अनुसार धनंजय सिन्हा को रक्षित केंद्र जगदलपुर से बोधघाट थाना प्रभारी, राजेश मरई को बोधघाट थाने से भानपुरी थाना प्रभारी, टामेश चौहान को भानपुरी थाने से लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज तिर्की को थाना कोडेनार कैम्प बास्तानार से डीआरजी 3, मुरली ताती को डीआरजी 3 से रक्षित केंद्र जगदलपुर व सहायक उपनिरीक्षक संतोष बाजपेयी को थाना कोतवाली से पुलिस सहायता केंद्र नानगुर, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र रॉय को दरभा कैम्प भडरीमहू भेजा गया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें






