छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

धान खरीदी की तिथि समाप्ति के बाद भी भण्डारण की शिकायत पर चिंगपाल लेम्पस के प्रभारी प्रबंधक को किया गया निलंबित

जगदलपुर। चिंगपाल लेम्पस के प्रभारी प्रबंधक ईश्वर दास के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के साथ ही विभागीय जांच भी संस्थित की गई है। सहकारी संस्थाएं के संयुक्त पंजीयक ने बताया कि लेम्पस प्रभारी प्रबंधक के विरुद्ध यह कार्यवाही धान खरीदी की तिथि समाप्त होने के बाद खरीदी केन्द्र में धान भण्डारण के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी की निर्धारित तिथि 31 जनवरी के बाद धान खरीदी केन्द्र में भण्डारण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कृषि उपज मंडी जगदलपुर के सचिव द्वारा 130 बोरा धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। कलेक्टर श्री बंसल के निर्देशानुसार सहकारी संस्थाएं के संयुक्त पंजीयक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई जांच के बाद निलंबन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!