छत्तीसगढ़बस्तर संभागराजनीति

भाजयुमो ने फूँका मुख्यमंत्री व सांसद का पुतला, मेडिकल कालेज नाम परिवर्तन मामले में समूचे बस्तर संभाग में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जगदलपुर। स्व.बलीराम कश्यप मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल का नाम बदलने के निर्णय को शर्मनाक व निंदनीय बताते हुए आज भाजपा ने समूचे बस्तर संभाग में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय गोलबाजा़र चौराहे में भाजयुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतलादहन किया गया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी भी की और करीब पौन घंटे विरोध प्रदर्शन चलता रहा। जिले के सभी 11 मंडलों में भाजपा ने विरोध दर्ज किया व पुतला फूँका। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कालेज का नाम बदलने का विषय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश कांग्रेस सरकार की कुंठित सोच को दर्शाता है। स्व.बलीराम कश्यप बस्तर के जननेता थे, जिनके अथक प्रयास से मेडिकल कालेज की सौगात बस्तर संभाग को मिली है। अब कांग्रेस दूषित राजनीति करते हुए मेडिकल कालेज का नाम बदलने पर आमदा है, जो कि निंदनीय व शर्मनाक है। साथ ही बस्तर की जनभावनाओं का अनादर है। इसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा। आज के इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!