छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजयुमो का आक्रमक मोड, प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू, हस्ताक्षर अभियान को मिला युवाओं का जबरदस्त समर्थन

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ पीएससी में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रमक मोड में आ गया हैं एवं पीएसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय गोलबाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान से प्राप्त हस्ताक्षर व ज्ञापन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल को सौपेंगे। हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार को पीएससी में पारदर्शिता लानी चाहिए नही तो पीएससी में ताला लगा देना चाहिए।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के सामने पीएससी के एक्सपर्ट संशोधन कर रहे हैं गलत को सही बता रहे हैं वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहते सूर्य पूर्व की जगह पश्चिम से निकल जाए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल आंसर और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी एवम उन्होंने कहा कि पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उनपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए पर दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि सरकार भी मौन बैठी हैं। पीएससी में ऐसी गड़बड़ियां आम हो चली हैं और यह कोई पहला मामला नहीं हैं इससे पूर्व युवा मोर्चा ने तातापानी जैसे विषयों को उठाया था परंतु पीएससी की हठधर्मिता और पारदर्शिता का आभाव छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छिनने वाला और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला हैं।


भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव कहा कि हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा करा देने वाले विशेषज्ञ का नाम सार्वजनिक किया जाये और उसके ऊपर कठोर कार्यवाही हो,आयोग पर लगाए गए आरोपों की न्यायिक जांच करायी जाये। रिपोर्ट के लिये समय सीमा निर्धारित हो।,आयोग में 2014 के बाद चली आ रही परिपाटी को फिर से लागू किया जाये। जिसमें प्रत्येक संविधान दिवस के दिन आयोग का विज्ञापन जारी हो जाये। अगले प्रीलिम्स से पहले हर हाल में पिछले वर्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाये,संविधान दिवस के दिन ही अगले वर्ष के आयोग का पूरा कैलेण्डर जारी कर दिए जाये, उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कापी प्रदान किया जाना अनिवार्य किया जाये, सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी अनिवार्य किया जाये, प्रत्येक जिले में एक, अर्थात न्यूनतम 28 परीक्षा केन्द्र की तत्काल घोषणा की जाये,हर परीक्षा में माइनस मार्किंग है या नहीं? इसे स्पष्ट रूप से प्रश्न पत्र के निर्देशों में भी लिखा जाये।ताकि युवा भ्रम के शिकार न हों, एस. आई. परीक्षा, ए.सी.एफ-रेंजर भर्ती परीक्षा, व्यापम ,विधानसभा जैसी सभी भर्ती परीक्षाओं के लम्बित विज्ञापनों को तत्काल पूरा किया जाये, कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप बड़ी संख्या में शासकीय नौकरी के अवसर पैदा करे और समय सीमा के भीतर सभी नियुक्तियां पूरी करे, हस्ताक्षर अभियान के बाद युवा मोर्चा सरकार व पीएससी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।


हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा, महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, जिला मंत्री नरसिंह राव,मनोहर दत्त तिवारी,आयेंद्र सिंग आर्य,वेदांत दीक्षित,राकेश तिवारी,संतोष त्रिपाठी,शशिनाथ पाठक,रूपेश जैन,श्रीपाल जैन,गणेश काले,प्रकाश झा,पंकज आचार्य,जयराम दास, लक्ष्मण झा,मनोज पटेल,विनीत शुक्ला,आंनद झा,अभिषेक तिवारी,प्रितेशराव,अमर झा,रिंकू शर्मा,शेखर शर्मा,वैभव पांडे,विकास पात्रों,अनुनरेंद्र शुक्ला,शिरीष मिश्रा,विकास चांडक,आलेख राज तिवारी, प्रतिक राव,विनय राजू,अनिमेष चौहान,मयंक नत्थानी,देवेश चांडक,शुभेन्द्र भदौरिया,रमेश नायडू,रोहन घोष,आदित्य शर्मा,अभिजीत तिवारी अंशुल मिश्रा,प्रशांत पानीग्राही,विपिन यादव,ऋषभ ठाकुर,सूरज मिश्रा,हिमांशु पांडे,रजत शुक्ला उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!