
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीमती चिंता बघेल निवासी पलवा लगभग 15 वर्षों से बीमार रहकर माँ दंतेश्वरी मंदिर के सामने भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन कर रही थीं। जिनका विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया। शव मंदिर के सामने मृत अवस्था में पड़ा था, जिसकी सूचना परिजनों को सूचना देने पर भी मृतिका के शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाह रहे थे। ज्सके बाद नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में सउनि. धनश्याम वाजपेयी व आरक्षक इंद्रजीत पोर्ते के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मृतिका चिंता बघेल की मृत्यु के संबंध में पुछताछ कर, वारिसों के ना आने की स्थिति में शव को नगर निगम के माध्यम से मुक्तिधाम ले जाकर, शव का अंतिम संस्कार किया गया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





