छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

टीकाकरण कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, अनुपस्थित सहायक शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने कोरोना टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बास्तानार विकासखण्ड के बोदेनार माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक मनीराम नेताम की ड्यूटी पांच अप्रैल को टीकाकरण अधिकारी क्रमांक-2 के रुप में कोविड सेंटर प्री मेट्रिक बालक छात्रावास किलेपाल में लगाते हुए 06 अप्रैल तक तहसील के समक्ष अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। अपने इस दायित्व में उपस्थित नहीं होने पर सहायक शिक्षक को कलेक्टर द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!