क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

पुलिस को देखकर भाग रहे दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, एसबीआई चौक पर तैनात फिक्स पॉइंट की टीम की सराहनीय कार्यवाही, एक लाख से अधिक कीमती 21 कि.ग्रा. गांजा जप्त

जगदलपुर। लॉकडाउन का पालन कराने व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट में अधिकारी एवं जवानों को तैनात कर तलाशी ली जा रही है। शहर के एसबीआई चौक पर फिक्स पाइंट की टीम के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक हीरो होण्डा ग्लैमर मोटर सायकल में 02 संदिग्ध व्यक्ति गुजर रहे थे। जिन्हें जवानों के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो चेकिंग पाइंट पर ना रोककर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अभिलाषधर दीवान एवं आरक्षकों के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया।

कोतवाली प्रभारी ‘एमन साहू’ ने बताया कि आरपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम गोपाल सिंह और शिवप्रसाद सिंह दोनो निवासी सोनभद्र उत्तरप्रदेश का होना बता रहे थे। आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। मामले में एक मोटर सायकल हीरो होण्डा ग्लैमर बिना नम्बर का एवं 21 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। उक्त जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 1,05,000/- रूपये आंकी गई है। मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा-20(बी) एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्व कर गिरफ़्तार किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!