छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिस्वास्थ्य

संसदीय सचिव जैन ने लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे जवानों को किया सलाम, हर चेकपोस्ट जाकर दिया सेनेटाईजर, मास्क और शीतल पेय

चाक-चौबंद व्यवस्था के लिये माना पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियो का आभार

जगदलपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने आज शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अनावश्यक बाहर निकलने से रोकने के लिए बनाये गये चॅक पोस्ट बेरियर में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की एवं विषम परिस्थिति में भी अपने परिजनों कों छोड़कर सेवा देने के लिए लगातार कड़ी धुप में खड़े रहने के जज्बे को सलाम किया।

श्री जैन ने सभी चेकपोस्टों पर सेनेटाईजर प्रदान किया एवं ड्यूटी कर रहे लोगों को सतर्क रहनें की अपील भी की। विधायक को अपने बीच पाकर जवानों को भी काफ़ी ख़ुशी हुई। तपती धुप में खडे जवानों को विधायक ने शीतल पेय भी पिलाया एवं सभी जगह ठंडे पानी की उपल्ब्धता के लिये मिट्टी के घड़े भी लगवाने की बात कही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!