छत्तीसगढ़

तीज उपवास रखी महिला-लिपिक कर्मचारी सहित 93 लिपिक 4 घंटे बाद पुलिस गिरफ्त से हुए रिहा

बीजापुर। लिपिक कर्मचारी संघ विगत 7 सितंबर से हड़ताल पर हैं। आज हड़ताली लिपिक कर्मचारियों ने कड़ा रुख अख्तियार किया और अस्थायी गिरफ्तारी देने बीजापुर कोतवाली पहुंचे थे। तीज का निर्जल उपवास रखी महिला लिपिक कर्मचारियों सहित कुल 93 हड़ताली अभी तक अस्थायी जेल में तब्दील कोतवाली में पुलिस हिरासत थे जिन्हें 4 घंटे बाद रिहा किया गया है।

हड़तालियों का आरोप है कि प्रसासनिक अधिकारी जानबूझकर उनकी रिहाई की प्रक्रिया में देरी कर रहे थे, लिपिकों ने आरोप लगाया है कि अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं जबकि अस्थायी गिरफ्तारी ओपचारिक रूप से हड़ताल स्थल पर जेल बनाकर दी जाती है।और निजी मुचलके में छोड़ा जाता है मगर प्रसासनिक अधिकारी जनरन कार्यवाही में देरी कर रहे थे।

बीजापुर थाना प्रभारी प्रशांत गढ़पाले ने बताया कि गिरफ्तार कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से प्रक्रिया में देरी हो रही थी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!