छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

‘राकेश्वर सिंह मन्हास’ की रिहाई के बाद अब एसआई ‘मुरली ताती’ का नक्सलियों ने किया अपहरण, जगदलपुर में पदस्थ है अपहृत जवान

बीजापुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गंगालूर से एक बुरी खबर आ रही है। जहां माओवादियों ने उपनिरीक्षक का अपहरण कर लिया है। अपहृत एसआई का नाम “मुरली ताती” बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त जवान बतौर एएसआई जगदलपुर में पदस्थ था, जो कि तकरीबन डेढ़ महीने से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है़।

बताया जा रहा है कि जवान पालनार मेले में शामिल होने आया था। जिसके बाद आज शाम तकरीबन 04 बजे माओवादियों द्वारा उक्त जवान का अपहरण कर लिया गया। माओवादियों ने गंगालूर थानाक्षेत्र के पालनार में अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ‘कमलोचन कश्यप’ ने घटना की पुष्टि की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!