
जगदलपुर। दुग्ध पार्लर एवं दुग्ध वितरण तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक एवं संध्या 05:00 बजे से 06.30 बजे तक थी। जिस समयावधि में संशोधन करते हुए दुग्ध पार्लर एवं दुग्ध वितरण हेतु प्रातः 07:00 बजे से 10.00 बजे तक एवं संध्या 05.30 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक का समय निर्धारित किया जाता है। आदेश की शेष कंडिका यथावत् रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें






