छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

उपनिरीक्षक ‘मुरली ताती’ की हत्या सहित लूट व पुलिस बल पर बम विस्फोट की घटना में शामिल एक माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना गंगालूर से जिला बल, डीआरजी और 19/डी छसबल का संयुक्त बल बुरजी की ओर निकले थे। अभियान के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर बुरजी से 01 माओवादी (मिलिशिया सदस्य) सुखराम उर्फ पाण्डु पिता बुधु पुनेम उम्र 22 वर्ष निवासी बुरजी उपरपारा थाना गंगालूर को पकड़ा गया। जो दिनांक 28.03.2021 को पुसनार पेद्दापारा टेकरी के पास पुलिस पार्टी पर बम विस्फोट की घटना में, दिनांक 08.04.2021 को पुसनार निवासी सोमलू पोटाम से जन अदालत में मारपीट करने एवं घर से लूट पाट की घटना में शामिल, दिनांक 23.04.2021 को उपनिरीक्षक मुरती ताती निवासी पुसनार का अपहरण कर जन अदालत लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!