
जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिये लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिग के अलावा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में साफ-सफाई, दवा छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया जारी है। लीड बैंक मैनेजर फुलसिंह मरकाम ने बताया कि जिले में 16 बैंकों के 91 एटीएम स्थापित हैं। इनमें ग्राहकों की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी एटीएम में नियमित तौर पर साफ-सफाई के साथ ही सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे एटीएम में फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें और लेन-देन के पहले और बाद में अपने हाथों को जरूर सेनेटाइज करें। उन्होंने बताया कि सभी एटीएम में सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई है और फिजिकल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी पर गोले भी बनाये गए हैं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




