कैरियरछत्तीसगढ़बीजापुर

ई-डिस्ट्रीक मैनेजर पद पर संविदा भर्ती हेतु 10 मई तक आवेदन पत्र आमन्त्रित

बीजापुर। कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष ई-गवर्नेंस समिति बीजापुर के द्वारा ई-डिस्ट्रीक मैनेजर पद पर संविदा नियुक्ति के लिए निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आगामी 10 मई तक विहीत नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आमन्त्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। इसके साथ ही उक्त जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा विज्ञापन का अवलोकन किया जा सकता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!