क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

फर्जी पत्रकार और पुलिस अधिकारी बनकर उगाही करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ़्तार, देखें कारनामे का वीडियो…

जगदलपुर। शहर में अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी बताकर वाहनों की अवैध रूप से चेकिंग कर पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों को बोधघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। ज्ञात हो कि दिनांक 01.05.2021 को ग्राम करकापाल में एक ट्रेक्टर चालक सुखराम कश्यप को ट्रेक्टर ट्राली में ईंटा लेकर जाते समय 02 लोंगो के द्वारा अपने आप को पत्रकार और पुलिस अधिकारी होना बताकर ’’ट्रेक्टर के कागजात नहीं है, कहकर अवैध रूप से 5,000/- रूपये की मांग की गयी एवं ट्रेक्टर चालक के द्वारा पैसा नहीं है, बाद में लाकर देने की बात कहने पर आरोपी राजी हो गये। उसी दिन शाम को माड़िया चौक पर वाहन चालक सुखराम कश्यप से 400/- रूपये अवैध रूप से वसूल किया गया था। मामले में ट्रेक्टर के मालिक विश्वेश्वर राव की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व धारा – 384, 419, 420, 34 भादवि0. का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

देखें कारनामे का वीडियो…

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में विवेचना के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर की पहचान की गई एवं 02 संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया। जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम शंकर सिंह उर्फ सोनू एवं प्रमोद कंवर होना बताया एवं अपना जुर्म स्वीकार किया है। साथ ही आरोपी शंकर सिंह अपने आप को बस्तर किरण का पत्रकार कहकर अवैध रूप से वाहनों से चेकिंग के नाम पर पैसे वसूलना एवं आरोपी प्रमोद सिंह कंवर पूर्व में बस्तर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ होना एवं अगस्त 2020 में उक्त पूर्व आरक्षक को सेवा से पृथक कर देना बताया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से वसूली गयी राशि, 02 नग मोबाईल, छत्तीसगढ़ पुलिस लिखा हुआ पर्स जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!