पोस्टर हटाना, अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की हताशा की निशानी – पार्षद आलोक अवस्थी

Ro. No. :- 13220/2

भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस भयभीत, पराजय के डर से राजनीतिक शिष्टाचार भी भूली

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख कर कांग्रेस घबरा गयी है। भाजपा के शहर में लगे पोस्टर बैनर हटाना व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की हताशा की निशानी है। आसन्न विधानसभा चुनाव में अपनी निश्चित पराजय को देखते बौखलाये कांग्रेसजन राजनीतिक शिष्टाचार को तार तार करने में आमदा हो गये है। भाजपा के मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

श्री अवस्थी ने कहा कि बस्तर प्रवास पर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के स्वागत में लगे बैनर पोस्टर कांग्रेस नगर सरकार के ईशारे पर फाड़कर उतारे जा रहे है और दूसरी ओर बस्तर संभाग प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की जा रही है। यह सभी बातें कांग्रेस के भय को दर्शाती है। राजनीतिक शिष्टाचार और पद की मर्यादा का मान कांग्रेस के नेता नहीं रख पा रहे हैं।

आलोक अवस्थी ने कहा कि आखिर ऐसी हरकतों से कांग्रेस साबित क्या करना चाहती है। यही कांग्रेस का मूल व्यवहार है,जो सत्ता के मद में बारंबार प्रकट होता है। कांग्रेस के चार साल के कुशासन को प्रदेश की जनता ने महसूस कर रही है और राजनीति से प्रेरित उनकी हल्की हरकतें भी देख रही है। जनता जनार्दन ने एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जबाब देने का मन बना लिया है, सत्ता से दूर होने का भय कांग्रेस को सताने लगा है और हालिया हरकतें उसी भय का नतीजा है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!