वायरस के नियंत्रण हेतु कोर कमिटी की बैठक, जिला प्रशासन के गुहार एप्प के माध्यम से दी जा सकती है सम्बंधित जानकारी एवं शिकायतें

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। बस्तर जिले में नोवेल कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय कोर कमिटी की बैठक आज 21 मार्च को कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस से संबधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत जिला प्रशासन के गुहार एप्प के माध्यम से दी जा सकती है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चंद्रवाल,अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का,सहायक कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थिय थे।

कलेक्टर डॉ तम्बोली ने कहा कि कोरोना वायरस से संबधित संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी के अलावा मास्क,सेनेटाइजर तथा खाने पीने जैसे आवश्यक चीजे अधिक दाम पर मिलने पर इसकी जानकारी गुहार एप्प में दी जा सकती है। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु किये जा रहे कार्यो के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा महारानी अस्पताल के अधीक्षक से पर्याप्त मात्रा में सर्जिकल मास्क मांगने के निर्देश भी दिए।

डॉ तम्बोली ने राजस्व अधिकारियों से निर्धारित दर से अधिक दाम पर मास्क बेचने वालों पर लगातार करवाई करने को कहा । बैठक में कलेक्टर इस कार्य मे लगे डॉक्टरों एवं अन्य सभी स्टॉप को पूरी तरह प्रशिक्षित करने कहा। मेडिकल कालेज जगदलपुर में अलग से वार्ड स्थापित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जिले सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों का कल बैठक आयोजित भी करने के निर्देश दिए।डॉ तम्बोली अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने को कहा।

कलेक्टर ने जिले के सभी मंदिर, मस्जिद,चर्च और गुरुद्वारा आदि को भी बंद कराने को कहा । उन्होंने जेल में बंदियों से मुलाकातियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने तथा प्रहरियों को जेल में प्रवेश करने के पहले हाथ धोने की व्यवस्था करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी अतिआवश्यक सेवाओ को छोड़कर सभी सेवायें बंद रहेगी।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!