तीन केन्द्रीय मंत्री 29 अक्टूबर को करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, उमा भारती, स्मृति ईरानी व रामकृपाल यादव करेंगे आमसभा को संबोधित

Ro. No. :- 13220/2

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित करने तीन केन्द्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ प्रवास हो रहा है। जिस अंतर्गत केन्द्रीय मंत्री उमा भारती नागपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खैरागढ़ आकर 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आमसभा में शामिल होंगी। वे सभा को संबोधित करने बाद हेलीकॉप्टर से नागपुर पहुंचकर वहां से दिल्ली रवाना होंगी।

इसके अतिरिक्त केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 29 अक्टूबर को दोपहर 1ः15 बजे त्रिवेन्द्रम से विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगी जहां से हेलीकॉप्टर से वे चित्रकोट पहुंचकर दोपहर 01ः50 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी। सभा के पश्यात् वे अपरान्ह 03 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। शाम 4 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगी। शाम 7ः15 बजे विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव 29 अक्टूबर को विमान द्वारा रायपुर आएंगे। प्रातः 10 बजे वे हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे। यादव पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12ः15 तक आमसभा में शामिल होंगे इसके बाद अंतागढ़ में दोपहर 1ः15 बजे से आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2ः30 बजे वे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे तथा अपरान्ह 03 बजे आमसभा में शामिल होंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर आएंगे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!