छत्तीसगढ़नक्सलबस्तर संभागस्वास्थ्य

बस्तर पुलिस ने निभाया वचन, कोरोना पॉजीटिव आत्मसमर्पित माओवादियों का करवा रही बेहतर उपचार, माओवाद को पुलिस से सीखने की है जरूरत, देखें वीडियो..

दोनों माओवादी सदस्य के स्वास्थ्य ठीक होने के उपरांत पूछताछ कर आत्मसमर्पण के संबंध में की जायेगी विधिवत कार्यवाही

जगदलपुर। नक्सल मांद में कोरोना की दस्तक के बाद बस्तर पुलिस द्वारा विगत् दिनों नक्सलियों से किये गये आह्वान का असर अब दिखने लगा है। कांकेर जिले के कामतेड़ा बीएसएफ कैम्प (थाना कोयलीबेड़ा) में 01 महिला एवं 01 पुरूष ने पुलिस से सम्पर्क कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने अपना परिचय अर्जुन ताती पिता मोडिंग ताती उम्र 28 वर्ष साकिन तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर तथा लक्ष्मी पद्दा पिता खरिया पद्दा पति अर्जुन ताती उम्र 22 वर्ष साकिन आलदण्ड थाना छोटेबेठिया जिला उत्तर बस्तर कांकेर निवासी जो माओवादी संगठन के परतापुर एरिया कमेटी अंतर्गत मेंढ़की एलओएस के सदस्य होना बताया एवं स्वास्थ्य खराब होने के कारण संगठन छोड़कर आने की बात कही। उक्त दोनों माओवादी सदस्यों को तत्काल कांकेर अस्पताल लाकर जांच करवाई गई, जिसके बाद दोनों सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से कांकेर कोविड अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती किया गया है।

देखें वीडियो…


पुलिस अधीक्षक, कांकेर एम.आर. आहिरे ने बताया कि माओवादी दम्पती अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा को ईलाज के पश्चात स्वास्थ्य ठीक होने के उपरांत पूछताछ कर आत्मसमर्पण संबंधित विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा माओवादी दम्पती अर्जुन ताती एवं लक्ष्मी पद्दा के द्वारा तबियत खराब होने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने हेतु प्रतिबंधित गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन छोड़कर पुलिस से सम्पर्क करने के निर्णय का स्वागत किया गया।

देखें वीडियो…

कलेक्टर कांकेर चंदन कुमार द्वारा कोरोना संक्रमित माओवादी दम्पती के बेहतर उपचार हेतु कोविड अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज विनीत खन्ना द्वारा अन्य स्थानीय मााओवादी कैडर को भी बाहरी माओवादी कैडर के चंगुल से मुक्त होकर शासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु अपील की गई।

पढ़े संबंधित खबर…
नक्सल मांद में कोरोना की दस्तक, 10 से अधिक नक्सलियों के मौत का दावा, दंतेवाड़ा एसपी ‘अभिषेक पल्लव’ ने आत्मसमर्पण कर बेहतर इलाज की दी नसीहत, वहीं बीजापुर से नक्सल कैंप पर रेड के दौरान प्राप्त पत्र में जोनल कमेटी द्वारा नीचे स्तर के कैडर्स को सही जानकारी नहीं देने का भी आरोप, देखें वीडियोज़..

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!