छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

टीकाकरण केंद्रों पर न रहेगी भीड़-न लगेंगी कतारें, टीकाकरण पोर्टल ‘सीजी टीका’ के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा

जगदलपुर। राज्य स्तर पर 18-44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण हेतु सीजी टीका (CG TEEKA) पोर्टल तैयार किया गया है। जिन हितग्राहियों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे हितग्राहियों के लिए पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं नगर निगमों इत्यादि विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे है। जहाँ ऐसे हितग्राहियों का पंजीयन किया जा सकेगा।

इस सम्बंध में कलेक्टर रजत बंसल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित कर हेल्प डेस्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोग को इस सुविधा का लाभ देने कहा है। वर्तमान में इस पोर्टल में सभी हितग्राहियों के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पोर्टल की बीटा टेस्टिंग को प्रक्रिया पूरी हो जाने के रूपरान्त शेड्यूलिंग और वैक्सीनेशन जैसी सुविधाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!