क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

गंगामुंडा निवासी बलात्कार के आरोपी को बोधघाट पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

जगदलपुर। विगत दिनों शहर के थाना बोधघाट के द्वारा एक पीड़िता के साथ हुये बलात्कार के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके साथ आरोपी संजय मंडावी निवासी गंगामुण्डा के द्वारा दिनांक 22.05.2021 को जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया गया था। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बतायाा कि थाना बोधघाट में आरोपी के विरूद्व धारा – 376 ता.हि. का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया एवं अपराध कायम होने के तत्काल बाद आरोपी संजय मंडावी पिता सुशील मंडावी निवासी गंगामुण्डा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!