छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

ABVP ने की प्राइवेट विद्यार्थियों की जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क माफी की मांग, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रेखचंद जैन व प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना काल में हुए लॉकडाउन से हुए आर्थिक संकट को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है। शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्राइवेट के परीक्षार्थियों से इस वर्ष जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क न लिया जाए इस मांग को लेकर शनिवार को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन व महाविद्यालय प्राचार्या से मिलकर ज्ञापन सौपा।

अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है बस्तर भी इससे अछूता नहीं है। लंबे समय से बस्तर में लॉकडाउन होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है। साथ ही साथ इस वर्ष कोई भी कक्षा ऑफलाइन नहीं लगी है और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होनी है ऐसे में प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क लेना समझ से बाहर है। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क छात्रों से ना लिया जाए या तो कम किया जाए। इस विषय में आज विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय विधायक व प्राचार्या को ज्ञापन सौपा है। अगर विद्यार्थी परिषद कि मांग पूरी नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में महाविद्यालय में आंदोलन करेगी। इस दौरान नगर सहमंत्री गजेंद्र बघेल, कार्तिक जैन, विकास पांडे, विपुल मंडल, ऋषि राज उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!