छत्तीसगढ़जगदलपुर

विदेशी मदिरा दुकानों को मिली सुबह 09 से संध्या 06 बजे तक संचालन की अनुमति………

जगदलपुर। राज्य शासन के आदेशानुसार जिले में स्थित समस्त विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों से विदेशी मदिरा एवं बीयर की नगद विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का 4 जून से संचालन की अनुमति दी गई हैै। जिसका खुलने का समय प्रातः 09 बजे से संध्या 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

मदिरा दुकानों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल तथा महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त मदिरा दुकानों के संचालकों निर्देशित किया गया है कि संध्या 6 बजे बंद करना सुनिश्चित करें, जिससे संध्या 06 बजे से रात्रिकालीन कर्फ्यू अक्षरसः पालन हो सके।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!