छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

दूरस्थ अंचलों में आश्रम-छात्रावास के निर्माण में बरती गई लापरवाही पर कलेक्टर बस्तर की बड़ी कार्यवाही, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित 10 अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

जगदलपुर। बस्तर जिले के दूरस्थ अंचलों में स्वीकृत आश्रम-छात्रावास के निर्माण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित 10 अधिकारी-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर ‘रजत बंसल’ ने समीक्षा बैठक के आयोजन के बाद अधिकारियों के लापरवाही भरे रवैये को देखते हुए यह कार्यवाही की है।

इस दौरान कलेक्टर ‘रजत बंसल’ द्वारा सहायक आयुक्त विवेक दलेला, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, अनुविभागीय अधिकारी के.एल. वर्मा, आदिवासी विकास विभाग के सहायक अभियंता ए.जे. सिद्धकी, एस.के. साहू, उप अभियंता एस.के. कर्मकार, जी.एस. नागवंशी, पी.के. पाल, एम.एस. मंडावी और सहायक ग्रेड-3 दीपक यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही कलेक्टर ने एक लिपिक को निलंबित किया व तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसके बाद लापरवाही पूर्ण रवैये पर कलेक्टर की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है।

देखें संबंधित खबर..

https://cgtimes.in/11804/

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!