छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 0.82% पहुंची, प्रदेश में आज कोविड संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं, 20 जिलों में संक्रमण दर 01% से नीचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। आज प्रदेश में संक्रमण की दर और गिरकर 0.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में आज 36 हजार 056 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें से मात्र 297 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

प्रदेश के 20 जिलों में संक्रमण की दर अब एक प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गई है। शेष 08 जिलों में यह दर एक प्रतिशत से लेकर अधिकतम 2.72 प्रतिशत तक है। राज्य में वर्तमान में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4517 है। घटते संक्रमण दर के बीच हमें और भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिस तरह से आए दिन कोरोना गाइडलाइन्स की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है, सोशल डिस्टेंस व मास्क संबंधी नियमों का मख़ौल उड़ाया जा रहा है। ऐसी लापरवाहियाँ कोरोना के तीसरी लहर को आमंत्रण देने समान हैं। जिसे लेकर हमें और आपको अपने आसपास के सभी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!