कैरियरछत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

बस्तर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ‘सेना भर्ती रैली’ की निशुल्क तैयारी के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर। जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से बस्तर क्षेत्र में माह नवम्बर 2021 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। जिसका लाभ समस्त बस्तर क्षेत्र के नवयुवक ले सकेंगे। इस भर्ती रैली की तैयारी के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय में आवेदन मंगाये गए हैं। इन आवेदित अभ्यार्थियों के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा शारीरिक एवं लिखित परीक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जो कि पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई को होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!