क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

कॉपर वायर समेत दो चोर गिरफ़्तार, नगरनार पुलिस की कार्रवाई

जगदलपुर। जिले की नगरनार पुलिस ने कॉपर वायर समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशिष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना नगरनार की टीम ने अपराध क्रमांक 124/2021 धारा 379 भादवि के तहत् आरोपी पदमन सेठिया, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम नगरनार सुंडी पारा और हरिहर नाग, उम्र 23 साल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कॉपर वायर चोरों को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, प्रधान आरक्षक श्याम चंद्राकर, अनल राम बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!