क्राइमछत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

14 साल पहले ग्रामीण की हत्या के वारदात में शामिल था माओवादी, सुरक्षा बलों ने जंगल-झाडियों के पीछे से निकालकर पहुंचाया सलाखों के पीछे

थाना बीजापुर और केरिपु 85वी बटालियन एफ समवाय की संयुक्त कार्यवाही

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् बीजापुर एवं केरिपु 85वी वाहिनी ‘‘एफ’’ समवाय की संयुक्त बल ग्राम चिलनार की ओर गश्त पर निकली थी। अभियान के दौरान चिलनार जंगल में 01 माओवादी ‘राजू उरसा’ 32 वर्ष चिलनार थाना बीजापुर को गिरफ्तार किया गया। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी 12/10/2006 को पामलवाय के ग्रामीण की हत्या में शामिल था। गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना बीजापुर में 01 स्थाई वारंट भी लंबित है। बहरहाल आरोपी पर थाना बीजापुर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!