
जगदलपुर। राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के शेष रिक्त सीटो में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 19 से 25 अगस्त 2021 तक पुनः ऑन लाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ शासन के अधीन राज्य में संचालित सभी 186 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित कर 14 अगस्त 2021 तक प्रवेश की कार्यवाही की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में किन्ही कारणों से ऑनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये थे अथवा जिनका पूर्व में ऑनलाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चूका है। ऐसे अभ्यर्थी शेष रिक्त सीटों के लिए 19 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक पुनः ऑनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नये ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों एवं पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्राविण सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




