छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

धान खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई शुरू, ‘बाबू सेमरा धान खरीदी केंद्र’ का संसदीय सचिव ने किया शुभारंभ

जगदलपुर। बस्तर जिले मे इस साल 70 धान खरीदी केंद्रों में बुधवार से धान खरीदी की शुरुआत हो गई। किसानों को सुविधा देने के लिए इस साल यहां पर 6 नए केद्र बनाए गए हैं। जिसका फायदा 2 हजार से अधिक किसानों का मिलेगा। धान बेचने वाले किसानों को बारदाने को लेकर कोई समस्या नहीं हो इसके लिए हर केंद्र में मार्कफेड के द्वारा बारदाना पहुंचा दिया गया है। इधर बाबूसेमरा केंद्र में पहुंच विधायक रेखचंद जैन ने केंद्र का उदघाटन किया और किसानों से समय पर धान बचेने की अपील की।

विधायक ने कहा कि सरकार इस साल भी किसानों का धान उनके द्वारा पंजीयन कराए गए रकबे के अनुसार खरीदेगी। खरीदी केंद्रों में किसानों को हर सुविधा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बाबूसेमरा में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग जनपद सदस्य जीशान कुरैशी ने की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यहां पर धान खरीदी केद्र खोला है। इधर डीएमओ राजेंद्र कुमार ध्रुव ने कहा कि किसानों को धान बेचन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। टोकन से लेकर बारदाने किसानों के लिए उपलब्ध हैं। इधर धान खरीदी शुरु होते ही अफसर खरीदी केंद्रों की निगरानी का काम भी कर रहे हैं। धान खरीदी के पहले दिन जिपं सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ मारेंगा सहित अन्य केद्रों का निरीक्षण किए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!