पहले ही दिन धान खरीदी केंद्र में लापरवाही पर हुआ नोटिस जारी, कलेक्टर बंसल के निर्देश पर एसडीएम ने की कार्यवाही

जगदलपुर। धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर नानगुर और बड़े मुरमा के खरीदी केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निरंतर जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। जगदलपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिनेश नाग ने बुधवार को नानगुर, बड़े मुरमा, पल्ली, सरगीपाल और पुसपाल के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने नानगुर के और बड़े मुरमा धान खरीदी केन्द्र में बारदाना के रखरखाव व सुरक्षित धान भण्डारण के लिए ड्रेनेज और किसानों के लिए शौचालय की व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरीदी केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही बडे़ मुरमा के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को अपनेे कर्तव्य स्थल में अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें






