क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

‘जहां सोच है वहीं शौचालय है’, इस कहावत को पूरा कर सुलभ शौचालय में खेल रहे थे जुआ, छ: को दबोचा कोतवाली पुलिस ने

जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में चल रहे जुआ फड पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। “जहां सोच है वहीं शौचालय है”, इस कहावत को पूरा कर सुलभ शौचालय में जुआ खेल रहे छ: जुआरियों को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 16 हजार से अधिक की नकदी समेत 52 पत्ते बरामद किये हैं। वहीं आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

टीआई एमन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम को संजय मार्केट में जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 06 लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बैलाबाजार के विकाश सागर, मोती तलाब पारा के अजय शुक्ला, प्रतापदेव वार्ड के सूरज कुमार अशानी, मोती तालाब पारा के सिद्धार्थ जैन, पनारापारा के आदर्श तिवारी, महादेवघाट के शीशीर कुमार जैन शामिल हैं। बहरहाल उक्त आरोपियों से 16400 रू. नगद व ताश के पत्ते बरामद कर, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!