क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बालेंगा, चपका, भानपुरी और बड़ांजी क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर विभागीय कार्रवाई, 06 वाहन जप्त

जगदलपुर। अवैध परिवहन पर खनिज विभाग पैनी नजर बनाए हुए है। इस कड़ी में आज 06 वाहनों पर विभाग ने कार्रवाई की है। दरअसल जिला खनिज जांच दल द्वारा जिले के बालेंगा और चपका, भानपुरी और बड़ांजी क्षेत्र के औचक निरीक्षण दौरान 6 वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि इनमें 5 वाहनों में चूना पत्थर और एक वाहन में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गुरूवार 30 दिसम्बर को की कार्रवाई में हाईवा क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 4842, सीजी 08 एएल 8922, सीजी 17 एच 4124 तथा टिप्पर क्रमांक सीजी 17 एच 2405 और सीजी 17 एसएस 2194 में चुना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए और टिप्पर क्रमांक सीजी 17 एच 3313 में रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। बिना वैध अभिवहन पास के गौण खनिजों का परिवहन करते हुए पाये जाने पर इन सभी वाहनों को खनिजों के साथ जब्त कर लिया गया है।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरंतर जांच की जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!