छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुरसोशल

BADAL संस्था के बारे में सुनकर प्रभावित हुए राहुल गांधी, की कलाओं को सहजने हो रहे प्रयास की सराहना, बस्तर में चल रही योजनाओं की कलेक्टर बंसल ने दी जानकारी

रायपुर। बस्तर में बादल संस्था के कलाकारों से मिलकर सांसद राहुल गांधी भाव-विभोर हुए। जनजातीय परम्परा को सहेजने की इस नवाचार की राहुल गांधी ने खूब सराहना की। “राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” का शुभारंभ करने राजधानी रायपुर आए लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने योजना का शुभारंभ करने से पूर्व प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करने लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शुरुआत में बस्तर क्षेत्र में चल रही योजनाओं का जायज़ा लेते हुए राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों ने लगभग घण्टे भर का समय बस्तर के डोम में बिताया।


बस्तर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने संस्था BADAL, बस्तर पपीता, काजू, कलागुड़ी, कॉफी सहित विभिन्न कलाओं, कलाकारों को सहेजने एवं सशक्त करने की जा रही पहल के बारे में अतिथियों को जानकारी दी।
सांसद अतिथि राहुल गांधी ने बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एवं लिटरेचर(बादल) का अवलोकन किया। राहुल गांधी जी को विजय सिंह(प्रभारी) ने बादल एकेडमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि बादल एकेडमी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बस्तर जिला प्रशासन के सहयोग से स्थापित किया गया है। यहां बस्तर की लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया जा रहा है। इस संस्थान से बस्तर जिले के मुरिया, हल्बा, कोया, घुरवा, मुंडा, भतरा जनजाति समाज जुड़े हुए हैं। इस जनजाति समाज के माध्यम से लोक कला को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आने वाले पीढ़ी इससे लाभान्वित हो सकें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!