छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे राज्यपाल से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज मुलाकात की। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अनियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन प्रधान एवं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल और समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

इस दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने राज्यपाल को नियमितीकरण की समस्या से अवगत कराया। जिससे होने वाली रोज़मर्रा की दिक्कतों व परेशानियां से रूबरू कराते हुए राज्यपाल से जल्द निराकरण के लिए आग्रह किया। वहीं उक्त समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी कर्मचारियों ने राज्यपाल को सौंपा। जहां शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते के बाद अग्र कार्रवाई के लिए कलेक्टर रजत बंसल को आदेशित किया।

सौंपा गया ज्ञापन..

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!