अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

यूक्रेन से जगदलपुर वापसी के बाद विद्यार्थियों से राज्यपाल ने की मुलाकात, सकुशल वापसी के लिए दी शुभकामनाएं

जगदलपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम भवन में यूक्रेन से वापस लौटे बस्तर जिले के पांच विद्यार्थियों से भेंट कर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से सकुशल वापस होने के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में भारतीय विद्यार्थियों को होने वाले परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। बस्तर जिले विद्यार्थियों ने बताया कि ये विद्यार्थी यूक्रेन के कीव, खरकीव एवं युजरोड शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में यूक्रेन की स्थिति बहुत ही दयनीय है, लेकिन भारत शासन के निर्देशानुसार भारतीय दूतावास के द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों एवं नागरिकों हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। कीव शहर से वापस लौटे एमबीबीएस अंतिम वर्ष के विद्यार्थी निहाल तोमर ने बताया कि पूरे समय घरों के नीचे बनाये गए बंकरों में छिपे रहते थे। केवल अतिआवश्यक चीजों की व्यवस्था के लिये ही कुछ समय लोग बाहर जाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कीव शहर से लगभग 90 प्रतिशत भारतीयों को शहर से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन खारकीव शहर में बहुत से भारतीय रह गए हैं। यूक्रेन से कई लोग अन्य देशों में जा रहे हैं। इस दौरान दीप्ती तोमर, अमन आदि विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल को यूक्रेन की मौजूदा हालात की जानकारी दी।

राज्यपाल ने यूक्रेन से सकुशक लौटे बस्तर जिले के सभी पांचों विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से वापस लौटे विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई को पूरा कराने के लिए भारत शासन उचित प्रयास कर रही है। सुश्री उइके ने यूक्रेन में अध्ययनरत बस्तर जिले के विद्यार्थियों को सकुशल वापस लाने के लिए केंद्र व राज्य शासन के अलावा बस्तर जिला प्रशासन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!