छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

देश भर में मनाया जा रहा गणेशोत्सव, जगदलपुर के बालाजी वार्ड में 25वें साल भी विराजे गणपति, 10 दिन होंगे विभिन्न आयोजन, देखें आकर्षक वीडियो..

जगदलपुर। देश भर में आज गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना और पूजा-अर्चना की। आज से 10 दिनों तक गणेश जी विराजमान रहेंगे, इस दौरान आप पूजा, मंत्र जाप और ज्योतिष उपायों से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पा सकते हैं। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थलों पर गणपति जी विराजमान हुए, साथ ही गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल में गणपति जी का स्वागत किया गया।

बालाजी वार्ड में विराजे गणपति जी

देखें वीडियो..

ऐसे ही शहर के बालाजी वार्ड में 25वें साल भी गणपति विराजमान हुए। 25वीं वर्षगांठ पर बालाजी वार्ड के आयोजकों में इस बार के गणेशोत्सव को लेकर काफी हर्ष नज़र आया। बालाजी वार्ड गणेशोत्सव टीम ने हर बार की तरह इस बार भी गणपति जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ ही 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। साथ ही 25वीं वर्षगांठ पर पहले ही दिन डीजे पर गणपति जी के गीतों से पूरा बालाजी वार्ड व शहर गुंजायमान हुआ।

माडिया चौक में विराजे गणपति जी

बताते चलें कि देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणपति जी को समर्पित ये त्योहार गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की स्थापना करके उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गणेश उत्सव की शुरुआत 1892 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में की थी। उस वक्त देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी। ऐसे में तिलक ने गणेश उत्सव के अवसर पर लोगों में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गणेश उत्सव मनाया था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!