छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

बस्तर सांसद ‘दीपक बैज’ ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ‘प्रकाश अग्रवाल’ को किया प्रतिनिधि नियुक्त, बधाईयों का सिलसिला हुआ शुरू, प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत “जगदलपुर शहर” हेतु वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश अग्रवाल को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद से ही प्रकाश अग्रवाल के प्रशंसको में खुशी की लहर दौड़ गयी। साथ ही उनके प्रशंसको द्वारा मोबाइल और प्रत्यक्ष रूप से बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। जहां प्रमुख रूप से प्रशांत जैन, अतिरिक्त शुक्ला, महेश राव, राजेश चौधरी, वेंकट राव आदि शुभकामनाएं देने पहुंचे।

प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

नियुक्ति के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु, प्रदेश सचिव शंकर राव, निगम अध्यक्ष कविता साहू, सांसद प्रतिनिधि बस्तर सुशील मौर्य, रोजविन दास, महेंद्र महापात्र, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो, सायमा अशरफ, राहुल सेठिया उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!